Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली को भूल जाओ… संजय मांजरेकर ने फैंस ने जले पर छिड़का नमक, जानिए क्या कहा?

Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में गेंदबाजों की धुलाई करने के बाद विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार फॉर्म लेकर आए थे। कोहली के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट के खराब फॉर्म का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, इस वर्ल्ड कप में वो दो बार डक पर आउट हो चुके हैं।

वर्ल्ड कप 2024 की छह पारियों में 11.00 की औसत और 100.00 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 66 रन बनाए हैं। कोहली का हाईएस्ट स्कोर 28 गेंदों में 37 रन है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।

विराट कोहली खराब फॉर्म हैं तो भी मुझे चिंता नहीं: संजय मांजरेकर 

विराट कोहली की इस फॉर्म को लेकर पूरा देश चिंतित है, लेकिन संजय मांजरेकर ने ऐसा बयान दिया है जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। संजय मांजरेकर ने कहा है कि उन्हें विराट कोहली के खराब फॉर्म से परेशानी नहीं है। उनका मानना है कि हर मैच में नए खिलाड़ी हीरो बनकर सामने आ रहे हैं, इसलिए कोहली को भूल जाए।

इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा की धुआंधार पारी और शिवम दुबे की बल्लेबाजी को लेकर भी बयान दिया है। मांजरेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिवम दुबे के 28 रनों की पारी से बेहद ही प्रभावित हैं।

आइए पढ़ें उनका पूरा बयान-

“जब तक भारत को अलग-अलग हीरो मिल रहे हैं, मुझे कोहली के फॉर्म की कोई चिंता नहीं है। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा मिले। मुझे यह भी पसंद आया कि शिवम दुबे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे पता है कि अंत में उनकी पारी थोड़ी कमजोर हो गई थी, लेकिन मुझे यह तथ्य पसंद है कि वह जोश हेज़लवुड के खिलाफ हल्के हाथों से खेलने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए, मैं अन्य सभी खिलाड़ियों में विकास देखता हूं और आप एक टीम में यही चाहते हैं।”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...