Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ इस वजह से हारा ऑस्ट्रेलिया, जोश हेजलवुड ने बताया बड़ा कारण

IND vs AUS भारत के खिलाफ इस वजह से हारा ऑस्ट्रेलिया जोश हेजलवुड ने बताया बड़ा कारण

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच कल 24 जून को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एक रोमांचक मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ 24 रनों से जीत हासिल की है।

तो वहीं भारत के खिलाफ इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया, जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। दूसरी ओर, अब ऑस्ट्रेलिया की इस हार के बाद टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) का एक बड़ा बयान सामने आया है। हेजलवुड ने इस मैच में कंगारू टीम की हार का कारण खराब फील्डिंग को बताया है।

जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में जोश हेजलुवड ने कहा- यह (फील्डिंग) काफी अच्छी नहीं रही है। मुझे यकीन है कि आप इसे क्या कह सकते हैं। खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान अपनी फील्डिंग को लेकर हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन इन टूर्नामेंट के दौरान आपको इस पर काम करने के उतने अवसर नहीं मिल पाते हैं।

हेजलवुड ने आगे कहा- आप हमेशा यात्रा करते रहते हैं और खेलते रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ मैच समेत यह (फील्डिंग) इस मैच में अच्छी नहीं रही है। एक बात मुझे जो लगी कि यहां पर बहुत तेज हवा है। इसलिए, गेंद का ठीक अनुमान लगाना सच में कठिन है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है, जो है सो ये ही है।

तो वहीं मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की 92 रनों की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया इस मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 181 रन ही बना पाई, और मैच को 24 रनों से गंवा दिया।

लेकिन मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने फेंके गए 4 ओवरों में मात्र 14 देते हुए विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया था।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...