Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयॉर्क के Times Sqaure पर लगी Virat Kohli की बड़ी Statue, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

न्यूयॉर्क के Times Sqaure पर लगी Virat Kohli की बड़ी Statue, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

Virat Kohli (Pic Source X)

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज Virat Kohliका बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में शांत है। लेकिन उनका फैन बेस पूरी दुनिया में बहुत बड़ा है। अब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर विराट कोहली की मूर्ति लगाई गई है। उनकी विशाल प्रतिमा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Virat Kohli हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खास नहीं चमक पाया, लेकिन पिछले एक दशक से कोहली की बल्लेबाजी चर्चा में है। विराट ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टाइम्स स्क्वायर पर विराट कोहली की यह विशाल प्रतिमा साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट कोहली की प्रतिमा को टाइम्स स्क्वायर के बीच में बल्ला लिए खड़े देखा जा सकता है।

देखें वीडियो

विराट की प्रतिमा उस गद्दा कंपनी के प्रचार अभियान का हिस्सा है जिसका चेहरा विराट कोहली हैं। इस वीडियो को उन्होंने ही शेयर किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कैसा है Virat Kohli का प्रदर्शन?

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में खराब प्रदर्शन के बाद, विराट ने भारत के पहले सुपर8 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई।

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी सुपर 8 मैच में, कोहली की 28 गेंदों में 37 रन की पारी ने भारत को 8 विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ने पांच मैचों में 13.20 की औसत से 66 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम ने सुपर 8 में सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 24 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी हार का बदला ले लिया है।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...