Skip to main content

ताजा खबर

“हमने पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए कड़ी मेहनत की है….”- सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद नवीन उल हक का बयान

हमने पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए कड़ी मेहनत की है- सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद नवीन उल हक का बयान

Naveen Ul Haq (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया। अफगानी टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही और उनके इस जीत के हीरो रहे नवीन-उल-हक। नवीन ने चार विकेट लेकर अफगानिस्तान की जीत की स्क्रिप्ट लिखी। अफगानिस्तान की इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई।

इस मैच में नवीन ने कुल चार विकेट अपने नाम किए। सबसे पहले उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए। अफगानी तेज गेंदबाज ने इस मैच में सबसे पहले नजमुल हसन शान्तो (5) और फिर शाकिब अल हसन (0) को आउट किया। फिर आखिरी ओवर में नवीन ने तस्कीन अहमद (2) और मुस्तफिजुर रहमान (0) को आउट किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवीन उल हक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद नवीन उल हक का बयान

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद नवीन उल हक़ ने कहा कि, “मैं इस उपलब्धि के लिए अल्लाह को धन्यवाद देना चाहता हूं, हमने पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए कड़ी मेहनत की है, हम इस दिन के लिए सपना देख रहे थे और काम कर रहे थे और यह एक अवास्तविक एहसास है। हम हमेशा से जानते थे कि 12.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा करने के लिए वे पावरप्ले में कड़ी मेहनत करेंगे।

इसलिए हम जानते थे कि हम खेल में हैं, प्लान सिम्पल था – इस प्लान को कामयाब करने के लिए और हमें पावरप्ले में महत्वपूर्ण विकेट मिले। ये ऐसे मैच हैं जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते कि क्या हो सकता है, एक बाउंड्री के बाद, आपको लगता है कि मैच हाथ से चला गया है, लेकिन एक विकेट आपको खेल में वापस लाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “इसलिए इन मुकाबलों में गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। इस तरह के विकेट हाई स्कोरिंग नहीं होते इसलिए आप हमेशा खेल में बने रहते हैं। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और हम सेमीफाइनल में हैं, हम बहुत खुश हैं।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...