Skip to main content

ताजा खबर

24 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cricket Top News Headlines (Photo Source: X/Twitter)

1. हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अपनी फिनिशर की भूमिका को लेकर किया बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने डेथ ओवर में अपनी बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक पांड्या की यह वीडियो एशिया कप 2022 की है। वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, यह जरूरी नहीं है कि आपने कैसी शुरुआत की है या मिडिल ओवर में कैसी बल्लेबाजी की है, सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैच को आप फिनिश एक बल्लेबाज के रूप में किस प्रकार करते हैं।

2. पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम है Virat Kohli की फैन, हर कोई उनकी तरह खेलना चाहता है 22 गज पर

Virat Kohli इस वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं, कई मैचों में उन्होंने शानदार आगाज किया था लेकिन उस आगाज को बड़ी पारी में बदल नहीं पाए। ऐसे में अब टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्र्रेलिया से है, उससे ठीक पहले इस टीम के खिलाड़ियों ने कोहली को लेकर बयान दिया है। जिसे सुन एक बार के लिए सभी हैरान है और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाज विराट की भर-भर के तारीफ की गई है

3. T20 World Cup: आखिरी बार कब टूर्नामेंट के इतिहास में मेजबान देश सेमीफाइनल में पहुंचा था? जानिए यहां-

T20 World Cup 2024 की संयुक्त मेजबानी कर रहे अमेरिका और वेस्टइंडीज दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच पाने में असफल रहे। टूर्नामेंट के इतिहास में आखिरी बार 2016 में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट से मैच हारकर टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

4. The Hundred 2024 में ना खेलने के बावजूद Welsh Fire करेगी शाहीन अफरीदी को 5 हजार यूरो का भुगतान, जाने आखिर क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज व पूर्व टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी ने आगामी The Hundred 2024 मैन्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया है। हालांकि, टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लेने के बाद भी, फ्रेंचाइजी वेल्श फायर (Welsh Fire) उन्हें 5 हजार यूरो का भुगतान करने वाली है।

5. Ravi Shastri ने Kuldeep Yadav को लेकर दिया बयान, बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पिनर करेगा स्पेशल काम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Kuldeep Yadav को खेलने का मौका मिला है, ये स्पिनर अपनी फिरकी का जादू चला रहा है। पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजों का हाल खराब किया, फिर बांग्लादेश टीम के होश उड़ा दिए। जिसे देख अब Ravi Shastri ने भी इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उनको लगातार मौका देने की बात बोली है।

6. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा की निगाहें होंगी इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर, पछाड़ सकते हैं एमएस धोनी को

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा 21 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है जिनके नाम 20 कैच है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मैच में रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के 21 कैच के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

7. ‘मेरा मानना है कि हम उन्हें आखिरी बार टी20 क्रिकेट में खेलते हुए देख रहे हैं’ रोहित-कोहली को लेकर वसीम जाफर ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर को लगता है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बाद खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में ये दोनों खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

8. अगर सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा अर्धशतक तो….: आगामी मैच से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने रखा अपना पक्ष

नवजोत सिंह सिद्धू ने सूर्यकुमार यादव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक नंबर 1 टी20 बल्लेबाज का बल्ला अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चलता है तो वो अकेले अपने दम पर अपनी टीम को मैच जीतने में सक्षम है।

9. क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं इन दिनों Shreyas Iyer, विदेश में बिता रहे हैं समय

धाकड़ बल्लेबाज Shreyas Iyer सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, साथ ही ये खिलाड़ी इन दिनों विदेश में छुट्टियां बिता रहा है। जिससे जुड़ी रोज नई इंस्टा स्टोर वो फैन्स के साथ में शेयर कर रहे हैं, इस बीच हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है और उन तस्वीरों में वो किसी फिल्म हीरो की तरह लग रहे हैं।

10. Ravi Shastri और Hardik Pandya तो पक्के दोस्त निकले, देखो कैसे एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं

Hardik Pandya इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने बल्ले और गेंद से कमाल कर रहे हैं, जो फैन्स हार्दिक को Hate दे रहे थे वो ही फैन्स अब उनको खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच ICC ने पांड्या से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टीम इंडिया के पूर्व कोच से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

11. रोहित, हार्दिक, सूर्या नहीं जाएंगे जिम्बाब्वे, ये युवा खिलाड़ी होगा इस दौरे पर टीम इंडिया का कप्तान

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से जल्दी बाहर हो गए। वो इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के साथ रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम के साथ ट्रैवल कर रहे थे। इसी बीच एक बार फिर गिल से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वर्ल्ड कप के तुरंत बाद होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...