Skip to main content

ताजा खबर

राॅबिन उथप्पा ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में फाॅर्म में लौटे Hardik Pandya की तारीफों के बांधे पुल, कही ये बड़ी बात 

राॅबिन उथप्पा ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में फाॅर्म में लौटे Hardik Pandya की तारीफों के बांधे पुल कही ये बड़ी बात

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट द्वारा उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड करने के बाद, रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए मुंबई का कप्तान बनाया गया था।

तो वहीं फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रिकेट फैंस को रास नहीं आया, और वे हार्दिक पांड्या और उनकी कप्तानी को जमकर ट्रोल करने लगे। आईपीएल में हार्दिक ने अपने खेल और कप्तानी से निराश किया। तो वहीं आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे हार्दिक का सेलेक्शन जारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ, तो कई तरह के सवाल उठे।

लेकिन इन तमाम सवालों का जबाव हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से दिया है। बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या फाॅर्म में लौट चुके हैं और गेंद के साथ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 मैच में पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 50* रनों की शानदार पारी खेली, तो उसके बाद गेंदबाजी में विकेट भी निकाले।

दूसरी ओर, अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के इस प्रदर्शन की पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा (Robin Uthappa) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं, जिसके लिए उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

Hardik Pandya को लेकर उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या को लेकर राॅबिन उथप्पा ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे ये देखकर अच्छा लग रहा है कि हार्दिक इतनी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहा है। पिछले कुछ समय में उसने आचरण के कारण बहुत कुछ झेला है।

उथप्पा ने आगे कहा- यदि आप देखें कि वह पिछले कुछ महीनों में पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में जिस दौर से गुजरा है, उससे वह ढेर हो चुका था। लेकिन वह एक गहरा चरित्र है, और उसने शानदार वापसी की है और हमें इसको सेलेब्रेट करने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...