Skip to main content

ताजा खबर

आज ही के दिन 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंतिम बार आईसीसी ट्रॉफी को किया था अपने नाम

Team India Champions Trophy 2013 Celebration. (© Getty Images)

आज ही के दिन 11 साल पहले यानी 23 जून 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। उन्होंने बारिश बाधित फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पांच रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी पहले कप्तान बने थे जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया हो। यह फाइनल मैच बर्मिंघम के Edgbaston Cricket Ground पर खेला गया था। बारिश की वजह से यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया था जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

उस मैच में भारत की ओर से इशांत शर्मा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन का विकेट झटककर अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई थी। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने यह ओवर फेंका था। रविचंद्रन अश्विन के शानदार ओवर ने मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद भारत ने आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं किया

बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद भारत ने एक बार भी आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया। पिछले 11 सालों में भारत में 10 आईसीसी इवेंट्स में भाग लिया है लेकिन उन्होंने एक बार भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत ने अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

इस समय भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है और वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है। अगर भारत को इस शानदार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अपने अंतिम सुपर 8 मुकाबले में जीत दर्ज जरूर करनी होगी।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...