Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Super-8, Match-50, WI vs SA Match Prediction: वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका के बीच का मैच कौन जीतेगा?

WI vs SA (Photo Source: X/Twitter)

WI vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 50वां मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 24 जून को एंटीगुआ में खेला जाएगा। सुपर-8 राउंड, ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पहले और मेजबान वेस्टइंडीज दो मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया था।

WI vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर-8, ग्रुप-2, 50वां मैच
वेन्यू
सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ
दिन और समय
24 जून, सोमवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच
22
वेस्टइंडीज ने जीते
11
साउथ अफ्रीका ने जीते
11
नो रिजल्ट
0
टाई
0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

वेस्टइंडीज (West Indies)-

रोवमैन पॉवेल ( कप्तान ), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुदाकेश मोटी, रोस्टन चेज़, ओबेड मैककॉय.

साउथ अफ्रीका (South Africa)-

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

साउथ अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक सुपर-8 राउंड में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली थी। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

कगिसो रबाडा ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

WI vs SA Today’s Match Prediction: साउथ अफ्रीका जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 140-150

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 170-180

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...