Skip to main content

ताजा खबर

“यह हमारे क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है, हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे”- AUS को जख्म देने के बाद बोले गुलबदीन नईब

Gulbadin Naib (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप का 48वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल की जंग को और रोमांचक बना दिया है। अफगानिस्तान की इस जीत के असली हीरो गुलबदीन नईब (Gulbadin Naib) रहे, जिन्होंने चार विकेट तो लिए ही और एक बेहतरीन कैच भी लपका। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नईब को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

बता दें कि गुलबदीन नईब ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 5 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट झटके। नईब ने मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और पैट कमिंस को आउट किया था। वहीं इस मैच के बाद गुलबदीन काफी ज्यादा इमोशनल दिखे और इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद इमोशनल हुए गुलबदीन नईब

गुलबदिन नईब ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेरे लिए, मेरे देश के लिए, मेरे लोगों के लिए या खास पल है। यह हमारे क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारी क्रिकेट जर्नी का समर्थन करने के लिए हमारे प्रशंसकों को धन्यवाद। हमने पिछले 2 महीनों से कड़ी मेहनत की है और इसका परिणाम आपके सामने है।

विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, गेंद काफी उछाल ले रही थी। मैंने शुरुआत में दो विकेट लिए और बाद में इसे जारी रखा। मुझ पर भरोसा करने के लिए राशिद का धन्यवाद। यह एक पूरा टीम की कोशिश थी।” उन्होंने आगे कहा, ‘जिस तरह से नवीन ने गेंदबाजी की, जिस तरह से गुरबाज और इब्राहिम ने बल्लेबाजी की। हमने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।

यह अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, हमारा इतिहास बहुत अधिक नहीं है इसलिए यह एक बड़ी अचीवमेंट है। हमने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार क्रिकेट खेला और इस साल हमने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया। हमारी जर्नी अब शुरू हुई है। हमारे पास अच्छा मैनेजमेंट है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास यह टीम है। हर मैच महत्वपूर्ण है, हम कल आराम करेंगे और इसके बारे में सोचेंगे।’

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...