
Best filder Award (Photo Source: BCCI)
भारतीय टीम ने शनिवार को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की सीट लगभग पक्की कर ली है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम ने तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और सुपर-8 चरण में भी लगातार दो मैच जीत चुकी है।
सुपर 8 स्टेज में भारत का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को होगा। इसी बीच हमेशा की तरह बीसीसीआई ने रविवार को सोशल मीडिया पर भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स नजर आ रहे हैं। वह इस बार भारत के ड्रेसिंग रूम में होने वाले बेस्ट फील्डर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा थे।
सर विव रिचर्ड्स ने सूर्यकुमार यादव को पहनाया फील्डिंग मेडल
आपको बता दें कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विवियन रिचर्ड्स को भारतीय ड्रेसिंग रूम में बुलाया। पूरी टीम ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ड्रेसिंग रूम में विवियन रिचर्ड्स का स्वागत किया। विवियन रिचर्ड्स ने आते ही सबसे पहले विराट कोहली को गले लगाया और टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से हाथ मिलाया। वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की सराहना की। रिचर्ड्स ने यह भी कहा कि अगर वेस्टइंडीज टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाता है तो वह भारतीय टीम का सपोर्ट करेंगे।
📽️ 𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗕𝗮𝗻𝗴𝗹𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵
At the Sir Vivian Richards Stadium, it is the legend himself who presented the fielder of the match medal! 🏅
WATCH 🎥🔽 – By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvBAN | @ivivianrichards
— BCCI (@BCCI) June 23, 2024
गौरतलब है कि हर मैच के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डर मेडल के लिए खिलाड़ियों को नॉमिनेट करते हैं और जारी टूर्नामेंट में भी ये सिलसिला जारी है। सर विवियन रिचर्ड्स के अलावा रवि शास्त्री, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ ये अवॉर्ड अलग-अलग खिलाड़ियों को दे चुके हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के लिए सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल को नॉमिनेट किया। इसके बाद विवियन रिचर्ड्स ने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मेडल पहनाया। वह इस बार बेस्ट फील्डिंग अवॉर्ड के विनर रहे। सूर्या ने इस मैच में लिटन दास का कैच लपका था, जोकि काफी शानदार कैच था।
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

