Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024, IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

Australia vs India (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही दोनों ही टीमों का यह सुपर 8 में आखिरी मैच होने वाला है, जिसमें वे शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। आइए देखते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो ग्रुप स्टेज वाले प्रदर्शन को टीम इंडिया ने सुपर 8 में भी जारी रखा है। सुपर 8 के पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 47 रन, तो दूसरे सुपर 8 मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से हराया था। सेमीफाइनल में टीम इंडिया लगभग पहुंच चुकी है। तो वहीं भारतीय टीम अपनी इस जीत की लय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो कंगारू टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, सुपर 8 के दूसरे मैच में उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

बता दें कि अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उनके दूसरे सुपर 8 मैच में 21 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इससे पहले वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लदेश के खिलाफ 28 रनों से जीत हासिल की थी। साथ ही अगर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI:

डेविड वाॅर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह यूएई में जारी...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...