
Rohit Sharma (Photo Source: X)
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में फैंस को एक से बढ़कर एक दिलचस्प नजारे देखने को मिले। इसी में से एक है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वो जश्न जो उन्होंने लिटन दास का विकेट मिलने के बाद मनाया। लिटन दास का विकेट गिरने के बाद रोहित इतने जोश में थे कि उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाज को गाली तक दे दी।
लिटन दास का विकेट गिरने के बाद अलग अंदाज में रोहित ने मनाया जश्न
दरअसल हुआ यूं कि, बांग्लादेश की पारी का पांचवां ओवर भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या डाल रहे थे। तब तक बांग्लादेशी टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था। इस ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास ने हार्दिक की गेंद पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर वही शॉट खेलने के चक्कर में वो सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए।
इस विकेट के बाद रोहित ने जिस तरह से जश्न मनाया वो देखने लायक था। यहां तक कि उन्होंने लिटन दास को गाली भी दे दी। रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ICC ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बांग्लादेश की पारी का विकेट का वीडियो शेयर किया जिसमें वो काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखे।
A post shared by ICC (@icc)
वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित ने अपने अनूठे सेलिब्रेशन को लेकर कहा, “यह एक्साइटमेंट थी। अगर हम गेंदबाज से कुछ चर्चा करते हैं और जब वह सफल होता है, तो अच्छा लगता है। जब हमारी गेंदबाजी की बात आई तो सभी ने अच्छी तरह से अनुकूलन किया और हमने उन चीजों पर चर्चा की और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।”
आपको बता दें कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है और ऐसे में वो आगामी मुकाबले में भी उस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये
“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

