Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ जब ऋषभ पंत आउट हुए, तब विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था, आपने देखा क्या!

Virat Kohli & Rishabh Pant (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने 50 रनों से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की उम्मीदों को और भी मजबूत कर लिया है। एंटीगुआ में खेले गए इस मैच के दौरान एक ऐसा भी वाकया सामने आया, जब भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ऋषभ पंत गिरने से नाखुश दिखे।

ऋषभ पंत इस मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे और 30 प्लस रन बना चुके थे। यहां तक कि ऋषभ पंत भी जिस शॉट को खेलकर आउट हुए थे उससे वो काफी ज्यादा नाराज थे। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी पंत के विकेट और विराट कोहली के रिएक्शन पर अपनी राय दी है।

यहां देखिए ऋषभ पंत के विकेट पर विराट कोहली का रिएक्शन

pic.twitter.com/6UeoP4Kpuw

— Bangladesh vs Sri Lanka (@Hanji_CricDekho) June 22, 2024

ऋषभ पंत के विकेट पर बोलते हुए संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, “जैसे ही ऋषभ पंत आउट हुए तो विराट कोहली का रिऐक्शन देखने लायक था। वे पंत के आउट होने से नाखुश दिखे। कैमरा विराट कोहली पर ही लगा हुआ था और बाद में विराट ने तौलिए से अपना मुंह छिपा लिया।

जिस तरह फैंस ऋषभ पंत के आउट होने पर रिऐक्ट करेंगे, उसी तरह विराट कोहली ने रिऐक्शन दिया। दूसरी बार रिवर्स स्वीप करते हुए पंत आउट हुए। जिस बंदे के पास सामने इतने शॉट्स हैं तो फैंस को लगता है कि पंत को सामने खेलना चाहिए था। हालांकि, पंत इसी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वह भी नाखुश दिखे थे।”

ऋषभ पंत ने इस मैच में 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का था। पंत अच्छी लय में थे और लग रहा था कि वे बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन लगातार दूसरी बार रिवर्स स्वीप करते हुए वे आउट हुए। वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी इसी तरह से रिवर्स स्वीप खेलते हुए LBW आउट हुए थे, लेकिन इस बार कैच आउट हुए। इसी वजह से विराट कोहली नाखुश थे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...