Skip to main content

ताजा खबर

ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा खुलासा, इन 2 खिलाड़ियों के कारण ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी

Glenn Maxwell and Matthew Wade. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग मैचों में सभी मुकाबले जीते थे। वहीं, सुपर 8 के पहले मैच में भी उन्होंने बांग्लादेश को हराकर शानदार शुरुआत की है। आपको बता दें कि, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया अब तक एक भी मैच नहीं हारा है।

ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे ज्यादा श्रेय उनके बल्लेबाजी को जाता है। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड टीम की मजबूत कड़ी बनकर सामने आए हैं। इन दोनों के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना गेंदबाजों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहा है।

ट्रैविस हेड ने हाल ही में आईपीएल 2024 के दौरान SRH के लिए खेलते हुए जिस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, वह उसी फॉर्म को इस मेगा टूर्नामेंट में भी बरकरार रख रहे हैं। आईपीएल के दौरान उन्होंने 15 मैचों में 40.50 के औसत और 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे और उनके इस फॉर्म ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी।

वहीं, डेविड वॉर्नर का आईपीएल 2024 का सीजन उतना खास नहीं गया था। ऐसे में सभी को यह भी लग रहा था की ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए इन दो सलामी बल्लेबाजों के बीच तालमेल कैसा रहेगा? लेकिन दोनों ने सभी के उम्मीदों के ऊपर जाकर बल्लेबाजी की और टीम के लिए अहम कड़ी बनकर उभरे हैं। वॉर्नर ने अब तक टूर्नामेंट में खेले गए 5 मैचों में 169 रन और हेड ने 179 रन जड़े हैं।

ऐसे में आइए जानें ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के इन दो ओपनर्स को लेकर क्या बयान दिया है।

“हाँ, मुझे लगता है कि उन दोनों ने पूरे ग्राउन्ड में भर-भर के शॉट्स मारे हैं। मुझे लगता है कि ट्रैविस हेड ने जिस तरह से आईपीएल के माध्यम से प्रदर्शन किया है, दबदबा बनाया है, इसके बदौलत वह बहुत आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में आया है। उसने इतना अच्छा आक्रामक क्रिकेट खेला है और शायद उसकी बदौलत दूसरी टीमों के हाथ से मैच निकल जाता है। वहीं, डेविड ने अधिकांश मैचों में बहुत अच्छी शुरुआत की है।”

“हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास शीर्ष क्रम में दो बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...