Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SA: क्विंटन डिकाॅक ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड, 38 गेंदों में ठोके थे 65 रन

ENG vs SA: क्विंटन डिकाॅक ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड, 38 गेंदों में ठोके थे 65 रन

Quinton de Kock (Image Credit- Twitter X)

ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का रोमांचक मैच आज 21 जून को डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत में गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी ने भी अहम भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 38 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया। डिकाॅक ने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, तो डेविड मिलर ने 43 रन बनाए।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर को 3 और मोईन अली व आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब इंग्लैंड साउथ अफ्रीका से मिले 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 156 रन ही बना पाई। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 53 और लियम लिविंगस्टोन ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके।

साथ ही साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ओटीनिल बार्टमैन और एनरिक नाॅर्खिया को 1-1 विकेट मिला। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में दूसरी जीत हासिल कर ली है, और सेमीफाइल में पहुंचने की स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।

আরো ताजा खबर

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...