Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में….: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी

ENG vs SA (Pic Source X)

आज यानी 21 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेला जाना है। यह मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि इस मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

आकाश चोपड़ा के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इंग्लैंड जीत दर्ज कर सकती है। बता दें, जहां एक तरफ इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की थी। अब जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो लगभग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैं कह रहा हूं कि इंग्लैंड यह मैच जीतेगा। आखिर वो क्यों नहीं जीतेंगे? इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने जीत दर्ज की थी और मैच अपने नाम किया था। अगर इंग्लैंड यह मैच जीतेगा तो वो लगभग क्वालीफाई कर जाएगा क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि USA अपने सभी मैच हारेगा।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था। टीम की ओर से Phil Salt ने तूफानी मैच विनिंग पारी खेली थी। मुझे लगता है कि Phil Salt को एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ जोस बटलर भी होंगे और मोईन अली का भी इस्तेमाल अच्छी तरह से किया जा रहा है।’

दक्षिण अफ्रीका को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

दक्षिण अफ्रीका को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘USA के खिलाफ टीम काफी मुश्किल से जीती थी। क्विंटन डी कॉक ने तो रन बनाए थे लेकिन रीजा हेंड्रिक्स बिल्कुल भी रन नहीं बना रहे हैं। जब दो गेंदों में दो विकेट गिरे थे तब टीम बिल्कुल ही डगमगा गई थी। यह टीम 180 से 190 वाली है लेकिन किसी एक सलामी बल्लेबाज का बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने Baartman को नहीं प्लेइंग XI में शामिल किया था। हालांकि इस मैच में उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है। टीम के पास केशव महाराज और तबरेज शम्सी भी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है और इस मैच में भी इनके बीच की टक्कर देखने लायक होगी।’

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...