Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी से शादी करने वाली है सानिया मिर्जा..? टेनिस स्टार के पिता ने तोड़ी चुप्पी

Sania Mirza-Mohammed Shami (Photo Source: X/Twitter)

Sania Mirza-Mohammed Shami Marriage: सोशल मीडिया पर इस वक्त टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें जोरों पर चल रही है। देखते ही देखते यह देश और दुनिया का बड़ा टॉपिक भी बन चुका है। आपको बता दें सानिया मिर्जा ने इसी साल पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था।

वहीं मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसनी जहां के बीच अभी कानूनी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों अलग रह रहे हैं। जिसके चलते सानिया और शमी की शादी की अफवाह फैल रही है। अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सानिया मिर्जा के पिता ने बड़ा बयान दिया है।

Sania Mirza-Mohammed Shami Marriage: सानिया मिर्जा के पिता ने दिया बड़ा बयान

सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने शादी की अफवाहों को बकवास बताते हुए नाराजगी जााहिर की है। इमरान ने यह भी बताया कि सानिया कभी मोहम्मद शमी से मिली भी नहीं है। इमरान ने NDTV पर बात करते हुए बताया, ‘जो भी खबरें चल रही है सब बकवास है, वह उनसे (मोहम्मद शमी) से कभी मिली भी नहीं है।’ 

हज यात्रा के लिए रवाना हुई सानिया मिर्जा

आपको बता दें हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हज यात्रा के लिए रवाना हुई है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सानिया ने एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा,

मेरे प्यारे दोस्तों, मैं एक नए अनुभव की तैयारी कर रही हूं। मैं आप सभी से अपनी सभी गलतियों की माफी मांगती हूं, मेरा दिल इस समय काफी भावुक और कृतज्ञता से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अल्लाह मेरी प्रार्थनाओं को स्वीकार और मेरा मार्गदर्शन करेंगे। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, कृपया मुझे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। मैं जीवन की एक बेहद खास यात्रा पर निकल रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान के रूप में एक अच्छा दिल और मजबूत ईमान के साथ वापस आऊंगी।

🤲🏽❤️🕋 pic.twitter.com/oKOnQ0FInU

— Sania Mirza (@MirzaSania) June 9, 2024

सर्जरी के बाद मोहम्मद शमी ने शुरू की ट्रेनिंग

मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर है। इंजरी के चलते वह आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा नहीं बन पाए। शमी ने फरवरी में सर्जरी करवाई थी, जिसके कुछ महीनों बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरु कर दी है। जिसकी जानकारी वह सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं।

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...