Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs BAN: “मुझे अंदाजा ही नहीं था कि ऐसा होगा….”- Pat Cummins ने हैट्रिक लेने के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

AUS vs BAN: Pat Cummins Won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मैच में बांग्लादेश को मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 राउंड में शानदार शुरुआत कर दी है। मुकाबले में टॉस हारकर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई थी।

ऑस्ट्रेलिया के रन चेज के दौरान बारिश ने दो बार खलल डाला। दूसरी बार बारिश आने से पहले टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। जिसके बाद 73 रनों के DLS टारगेट के हिसाब से टीम ने 28 रनों से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे पैट कमिंस (Pat Cummins) जिन्होंने अपने स्पैल में तीन विकेट चटकाए। कमिंस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

बांग्लादेश के खिलाफ Pat Cummins ने लिया हैट्रिक

बांग्लादेश के खिलाफ पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ये तीनों विकेट कमिंस ने हैट्रिक के जरिए लिए। वह जारी टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी है। और ब्रेट ली के बाद टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

पैट कमिंस ने बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में महमुदुल्लाह (2) और मेहदी हसन को गोल्डन डक पर आउट किया था। फिर 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहीद हर्दोय (40) को आउट कर कमिंस ने हैट्रिक पूरा किया।

हर्दोय का विकेट लेकर खुश हूं- पैट कमिंस

बांग्लादेश के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, कि वो हैट्रिक ले सकते हैं। कमिंस ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मुझे (हैट्रिक के बारे में) कोई अंदाजा नहीं था, फिर जब यह स्क्रीन पर आया तो मैंने देखा। सेट बल्लेबाज है, जो अच्छी पारी खेल रहा है, आप कभी नहीं जानते कि यह कैसे होगा, इसलिए वह (तौहीद हर्दोय का विकेट) एक बड़ा विकेट था, उन्हें आउट करके खुश हूं। जूनियर क्रिकेट में मैंने हैट्रिक लिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी ऐसा नहीं किया था। एगर और एलिस यहां हैं, मैं उनके क्लब में शामिल हो गया हूं। इस क्लब का हिस्सा बनना अच्छा है। टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया, लक्ष्य जीतना था और हमने रन-रेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हमें सुपर 8 में आगे बढ़ने के लिए इसी मोमेंटम को जारी रखना होगा। 

 

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...