
Jasprit Bumrah (Photo Source: X)
टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि, जसप्रीत बुमराह भारतीय रिजर्व बैंक की तरह सुरक्षित हैं। पठान ने हर स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज की प्रशंसा की। भारत ने गुरुवार, 20 जून को ब्रिजटाउन, बारबाडोस में अपने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए अफगानिस्तान को 182 रन का लक्ष्य दिया।
इस मैच में बुमराह ने चार ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने राशिद खान एंड कंपनी को 134 रन पर आउट करने और भारत की 47 रन से जोरदार जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद इरफान पठान ने जमकर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की।
इरफान पठान ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
स्टार स्पोर्ट्स पर इस मैच का रिव्यू करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, “वह भारतीय रिज़र्व बैंक की तरह है। वह बिल्कुल सुरक्षित है। जब वह किसी भी स्थिति में चार ओवर फेंकता है तो आप उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। वह खेल सेट करता है। वह ऐसा कैसे करता है? अर्शदीप (सिंह) द्वारा फेंके गए पहले ओवर में बारह रन आए थे, जिसका मतलब है कि अफगानिस्तान को मोमेंटम मिल गई थी।”
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि दाएं हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी पिच पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी अप्रोच का पता लगाने में माहिर है। पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, “वह (बुमराह) दूसरे ओवर में आए और आते ही प्रभाव डालना शुरू कर दिया। उन्होंने जो विकेट लिए और जिस तरह से उन्होंने विभिन्न चरणों में गेंदबाजी की, उन्होंने पहले छह ओवरों में छह धीमी गेंदें फेंकी, जिसका मतलब है कि वह सेट हो गए। विश्व क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज इनसे बेहतर गेंदबाजी टोन नहीं सेट कर सकता।”
आपको बता दें कि, बुमराह ने पावरप्ले में धीमी गेंदों पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ और हजरतुल्लाह जजई को आउट किया। बाद में उन्होंने नजीबुल्लाह जादरान को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। भारत का अब अगला मुकाबला बांग्लादेश से है और वहां बुमराह अपने इस फॉर्म को जारी रखना चाहते हैं।
SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच
IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

