Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की

Suryakumar Yadav (Pic SOurce-X)

आज यानी 20 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। भारत की ओर से शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

बता दें, भारत एक समय काफी खराब स्थिति में था और उन्होंने 8.3 ओवर में 62 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि विराट कोहली ने सिर्फ 24 रन बनाए। ऋषभ पंत 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

सूर्यकुमार यादव ने पांचवें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। यही नहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सात रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता महत्वपूर्ण मुकाबला

जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा। जहां एक तरफ शुरुआत में बाकी भारतीय गेंदबाजों को थोड़ी परेशानी हो रही थी वहीं जसप्रीत बुमराह ने लगातार शानदार गेंदबाजी की।

भारत ने महत्वपूर्ण मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। अफगानिस्तान टीम इस मैच में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से Azmatullah Omarzai ने 26 रनों की पारी खेली। वो इस मैच में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। नजीबुल्लाह जादरान ने 19 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद नबी 14 रन बनाकर आउट हो गए। आर. गुरबाज ने 11 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...