
Rohit Sharma (Pic Source-X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
बता दें, रोहित शर्मा ने ग्रुप स्टेज में आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदों में 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। हालांकि इस मैच के बाद रोहित शर्मा पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखे। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान ने सिर्फ 13 रन बनाए जबकि अमेरिका के खिलाफ रोहित शर्मा तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
तमाम फैंस को उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ा स्कोर जरूर बनाएंगे लेकिन फजलहक फारूकी की एक शानदार गेंद पर वो अपना विकेट खो बैठे। रोहित शर्मा ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की चार पारी में 76 रन बनाए हैं। कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बारे में बात की जाए तो रोहित शर्मा के अलावा ऋषभ पंत भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे और 20 रन बनाकर आउट हो गए।
रोहित शर्मा को एक बार फिर से अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आना होगा
भारत को अब इसके बाद अपना अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है जबकि 24 जून को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। जब इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तब भारतीय कप्तान को धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था लेकिन पिछली तीनों पारियों में उन्होंने निराशाजनक बल्लेबाजी की है।
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है लेकिन बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट के अपने बचे हुए मुकाबलों में रोहित शर्मा और टीम के बाकी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

