Skip to main content

ताजा खबर

SA vs USA: अमेरिका के खिलाफ घातक बल्लेबाजी कर Quinton de Kock ने जीता “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब

SA vs USA अमेरिका के खिलाफ घातक बल्लेबाजी कर Quinton de Kock ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

Quinton de Kock (Photo Source: Getty Images)

SA vs USA: Quinton de Kock won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला एंटीगुआ में साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में यूएसए को 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई।

साउथ अफ्रीका की इस जीत के हीरो रहे ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, जिन्होंने 74 रनों की पारी खेली। डी कॉक को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।

Quinton de Kock ने 26 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

साउथ अफ्रीका ने पारी के तीसरे ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (11) के रूप में पहला विकेट गंवाया था। जिसके बाद फिर क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और एडेन मार्करम की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई थी। डी कॉक ने मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, और 40 गेंदों में फिर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली।

रन बनाने पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं- डी कॉक

अमेरिका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद क्विंटन डी कॉक ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मुश्किल विकेट था, समय बिताना अच्छा लगा। यूएसए ने हमें दबाव में डाल दिया था, यह एक शानदार मैच था। बस रन बनाने पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं, बाकी सब अपने आप हो जाएगा। हमें अभी भी कुछ मैच जीतने हैं, आगे बड़ी टीमों के खिलाफ मैच है। यह एक अच्छा खेल था, लेकिन अगली बार यह बदल जाएगा। अलग-अलग स्थान, अलग-अलग टीम, इसलिए आपको कभी पता नहीं चलता कि वहां क्या है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...