
Rohit Sharma AND Virat Kohli (Pic Source-X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब भारत को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 में खेलना है। भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपने सभी मैच में जीत दर्ज की है। कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को बारबाडोस में नेट्स में रिवर्स स्वीप का अभ्यास करते हुए देखा गया। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है और उन्होंने तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली है।
अफगानिस्तान टीम के पास स्पिनर्स के काफी विकल्प है और भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें तेज गेंदबाजी के साथ-साथ स्पिन को भी काफी अच्छी तरह से खेलना होगा। यही वजह है कि यह दोनों ही खिलाड़ी नेट्स में स्वीप और रिवर्स स्वीप का अभ्यास कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें इन दोनों ही खिलाड़ियों को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। दोनों ही खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।
यह रही वीडियो:
Team India’s practice intensifies as the Super Duel draws near | FTB | #T20WorldCupOnStar https://t.co/ZrQrtxogJa
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 19, 2024
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की ओपनिंग की है। हालांकि अभी तक यह ओपनिंग कांबिनेशन असफल रहा है। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी तेज गेंदबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी छाप छोड़ी है।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। USA के खिलाफ ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल तमाम फैंस यही चाह रहे होंगे कि भारतीय टीम सुपर 8 में भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखें और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करें।
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

