Skip to main content

ताजा खबर

ग्रुप स्टेज में फ्लॉप होने के बाद, अब विराट कोहली कर रहे हैं नेट्स में घंटों बल्लेबाजी

Virat Kohli (Pic Source X)

टी-20 वर्ल्ड कप में फैन्स को विराट कोहली से दमदार बल्लेबाजी उम्मीद थी, लेकिन ग्रुप स्टेज के मैचों में विराट ने फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जहां बतौर ओपनर उतरे विराट बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हुए, साथ ही वो तीनों मैचों को मिलाकर भी 10 रन भी नहीं बना पाए। ऐसे में अब सुपर-8 के मैच होने हैं, उससे पहले उन्होंने नेट्स में घंटों बल्लेबाजी का अभ्यास कर खुद को तैयार किया है।

ग्रुप स्टेज में कितने रन बनाए थे विराट कोहली ने?

टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और USA के खिलाफ अपनी जीत दर्ज की थी, तो कनाडा के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। वहीं इन तीनों ही मुकाबलों में विराट रन बनाने के लिए तरह गए थे, जहां आयरलैंड के खिलाफ कोहली ने 1 रन बनाया था तो पाकिस्तान के खिलाफ वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे और USA के खिलाफ तो ये बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाया था। ऐसे में फैन्स ने कोहली को सोशल मीडिया पर राय भी देने शुरू कर दिया था, इन फैन्स का कहना था कि विराट को बतौर ओपनर नहीं बल्कि नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।

कोहली एक बार फिर से ‘विराट’ प्रदर्शन करने के लिए हैं बेकरार

*सोशल मीडिया पर सामने आया टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का एक नया वीडियो।
*इस वीडियो में काफी देर तक नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए विराट कोहली।
*सुपर-8 के लिए हर शॉट का अभ्यास करने में लगा है टीम इंडिया का ये धाकड़ बल्लेबाज।
*अभ्यास के दौरान कई मौकों पर खुद से निराश भी दिखे कोहली, तो कभी खुश भी आए नजर।

नेट्स में खूब मेहनत की है विराट कोहली ने

Team India’s practice intensifies as the Super Duel draws near | FTB | #T20WorldCupOnStar https://t.co/ZrQrtxogJa

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 19, 2024

विराट के इस वीडियो को भी देख लो आप सब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

20 जून को होने वाले मैच की संभावित अंतिम 11 कुछ इस प्रकार हो सकती है

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...