Skip to main content

ताजा खबर

अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है: मुख्य कोच के पद को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करेंगे। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के पद के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा जा सकता है।

हालांकि पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा के मुताबिक गौतम गंभीर के लिए यह काम काफी मुश्किल होगा। आकाश चोपड़ा की मानें तो ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं जो बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी हैं जो इस समय 30 वर्ष से भी ऊपर है और जब गौतम गंभीर को यह पद दिया जाएगा तब भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘गौतम गंभीर इंटरव्यू दिया है। यह कहा गया है कि उन्होंने WV Raman को वर्चुअल इंटरव्यू दिया था जिसका प्रेजेंटेशन काफी अच्छा था और मैंने भी इसके बारे में पढ़ा था। गौतम गंभीर इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। यह चीज हर जगह कह दी गई है और हमें भी इसके बारे में काफी पता है।

यह कार्यकाल काफी रोमांचक होगा क्योंकि भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जो इतना आसान नहीं होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और शायद रवींद्र जडेजा जो भारतीय टीम के टी20 प्रारूप के मुख्य खिलाड़ी हैं वो सब 30 साल के ऊपर के हैं जिसमें रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल किया जा सकता है।’

रोडमैप की तैयारी करनी बेहद जरूरी है: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘अगले तीन से चार सालों में जब 2027 वर्ल्ड कप आएगा तब टीम को उसके लिए भी तैयारी करनी होगी। 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी है और 2026 में भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसलिए रोडमैप की तैयारी करना बहुत ही जरूरी है।’

इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है। अब आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेगी। भारत को अपना अगला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...