Skip to main content

ताजा खबर

WI v ENG: मैच 42 के लिए कैसा रहेगा सेंट लुसिया की पिच और मौसम मिजाज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Daren Sammy National Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 20 जून को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 6 बजे से डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ENG vs WI मैच में डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच और वहां के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

WI vs ENG: डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, बारिश के पूर्वानुमान के कारण, ट्रैक में नमी हो सकती है, जिससे गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिल सकती है, क्योंकि नमी के कारण गेंद सीम मूवमेंट करती है। हालांकि, धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी और बल्लेबाज पिच की गति का फायदा उठाकर कुछ रन बना सकेंगे। ऐसे में इस मैच में गेंदबाजों का पलड़ा थोड़ा सा भारी रहेगा।

डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच पर कुल 37 टी20I मैच खेले जा चुके है, जिसमें से 16 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैचों में जीत हासिल की। इस पिच पर बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत 140 का रहा है, लेकिन सबसे हाइएस्ट टोटल यहां 199 रन का बना है।

WI vs ENG: सेंट लुसिया की Weather Report

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 के 3 मैच होंगे। 20 को इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। वेस्टइंडीज में शाम को खेला जाएगा। शाम को तापमान 32 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। बादल छाए रहेंगे और बारिश आने की थोड़ी बहुत आशंका है। लेकिन फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...