Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG सुपर-8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, किसे मिलेगा मौका, कौन होगा बाहर

IND vs AFG सुपर-8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI किसे मिलेगा मौका कौन होगा बाहर

IND vs AFG (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने अपने तीनों मैच जीते। हालांकि लीग का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं अब टीम सुपर 8 मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) से है।

ये मैच 20 जून को वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज (West Indies) पहुंच चुकी है। इस आर्टिकल में आज हम इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI (Playing XI) के बारे में आपको बताएंगे।

भारत (IND)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि खेले गए उन तीन मुकाबलों में भारत के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे लेकिन गेंदबाज शानदार फॉर्म में दिखे थे। विराट कोहली जैसे बल्लेबाज अभी तक तीन पारियों में सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। लेकिन इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव होंगे इस बात की संभावना काफी कम है। टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरेगी जिसके साथ उन्होंने ग्रुप स्टेज में खेला था। हां लेकिन विंडिज की परिस्थिति को देखते हुए वहां एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका मिल सकता है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

अफगानिस्तान (AFG)

अफगानिस्तान की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है और इसी वजह से राशिद खान एंड कंपनी इस वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला उनके लिए इतना आसान नहीं होगा और ऐसे में इस मुकाबले के लिए अपनी बेस्ट XI उतारने की पूरी कोशिश करेगी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...