Skip to main content

ताजा खबर

Most sixes in T20 World Cup 2024: सुपर 8 से पहले सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, भारत से कोई नाम नहीं

Most sixes in T20 World Cup 2024 सुपर 8 से पहले सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भारत से कोई नाम नहीं

Nicholas Pooran. (Image Source: Twitter)

Most sixes in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 की शुरुआत 19 जून से होने वाली है। बांग्लादेश, भारत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्ताने सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है। टूर्नामेंट में सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे जो 24 जून तक चलेंगे।

सुपर 8 में पहुंचने वाली इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 4 टीमें (दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम) सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल 27 जून को खेले जाएंगे, वहीं फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।

धीमी पिच के कारण विवादों में रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप चरण

टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप चरण बेहद ही विवादित रहा है। यह टी20 वर्ल्ड कप पिच की वजह से काफी याद किया जाएगा। कोई भी पिच बल्लेबाजों के हित में नहीं थी और न ही टूर्नामेंट में बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिल रहे थे।

हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने धीमी पिच होने के बाद भी अपने बल्ले से छक्कों की बरसात की है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि टीम इंडिया से कोई भी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं हैं।

इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने जारी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण यानी सुपर 8 मुकाबले शुरू होने से पहले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 छक्के मारे हैं। वहीं अमेरिका के आरोन जोन्स ने भी 13 छक्के मारे हैं लेकिन उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने में ज्यादा समय लिया है। आइए देखें पूरी लिस्ट-

Most sixes in T20 World Cup 2024 (सुपर 8 से पहले)

Team (टीम) Player (प्लेयर) Total sixes (सिक्स)
West Indies (वेस्टइंडीज ) Nicholas Pooran (निकोलस पूरन) 13
USA (अमेरिका) Aaron Jones (आरोन जोन्स ) 13
Australia (ऑस्ट्रेलिया) Marcus Stoinis (मार्कस स्टॉइनिस) 10
Afghanistan (अफगानिस्तान) Rahmanullah Gurbaz (रहमनुल्लाह गुरबाज) 10
Australia (ऑस्ट्रेलिया) Travis Head (ट्रैविस हेड) 9
Scotland (स्कॉटलैंड) George Munsey (जॉर्ज मुन्से) 9

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...