
Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने Pre-Seeding सिस्टम को लेकर नाराजगी जताई है।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि नियम की वजह से उन्हें सुपर 8 स्टेज में ‘A2’ में रखा गया। मिचेल स्टार्क जिन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच में दो विकेट झटके हैं उन्होंने इस सिस्टम के पीछे के लॉजिक पर सवाल उठाया है।
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि Pre-Seeding को लेकर सवाल जरूर पूछना चाहिए। मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं और मैं इसका फैन नहीं हूं।’
ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ मैच खेलना है
बता दें, Pre-Seeding के मुताबिक तीन ग्रुप विजेता सुपर 8 के एक ही ग्रुप में शामिल किया जा सकते हैं। इस टूर्नामेंट में ऐसा ही देखने को मिला। भारत ने A1 में टॉप का स्थान हासिल किया और वो भी ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप A में है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्हें सुपर 8 में अपने मैच भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं।
टीम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और अगर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यहां से सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 का अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 21 अगस्त को खेलेगा। भारत के खिलाफ टीम 24 जून को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी।
अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। भले ही मिचेल स्टार्क अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन आगामी मुकाबलों में उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

