Skip to main content

ताजा खबर

रिपोर्ट: गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तय, पद के लिए इकलौते आवेदक, आज होगा इंटरव्यू

रिपोर्ट गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तय पद के लिए इकलौते आवेदक आज होगा इंटरव्यू

Gautam Gambhir

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को नए कोच की तलाश है। बीसीसीआई ने इसके लिए आवेदन भी मांगे। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आवेदन करने वाले इकलौते शख्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड आज गंभीर का इंटरव्यू भी ले सकता है।

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में ही मेन इन ब्लू ने 2023 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, खिताब नहीं जीत सकी। द्रविड़ ने अपना कार्यकाल न बढ़ाए जाने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद अब बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है।

भारत के हेड कोच पद की रेस में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 27 मई को समय सीमा समाप्त होने तक गौतम गंभीर इकलौते आवेदन करने वाले शख्स हैं।

गंभीर के मेंटरशिप में केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता

हाल ही में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता। गंभीर के मेंटर बनने के बाद केकेआर का माहौल काफी सकारात्मक रहा और उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित किया। इसके बाद से ही वह भारत के हेड कोच के लिए मजबूत दावेदार बन गए हैं।

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) मंगलवार 18 जून को जूम कॉल के जरिए गौतम गंभीर का इंटरव्यू लेगा। इस समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं।

वहीं कम आवेदन का आना यह दर्शाता है कि भारतीय दौरे के कार्यक्रम चुनौतीपूर्ण रहते हैं। इसके अलावा कई हाई प्रोफाइल कोचों और पूर्व खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी लीग के साथ छोटे कार्यकाल को प्राथमिकता दी है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...