Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: निकोलस पूरन का टूटा दिल, टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाने से सिर्फ 2 रन से चूके

VIDEO: निकोलस पूरन का टूटा दिल, टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाने से सिर्फ 2 रन से चूके

Nicholas Pooran (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन वो शतक बनाने से चूक गए। पूरन इस मैच में 98 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए और मात्र 2 रन से वह अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप शतक से चूक गए।  पूरन आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे जिस वजह से उन्होंने दो रन दौड़ने का प्रयास किया।

लेकिन अजमतुल्लाह के बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो ने पूरन समेत वेस्टइंडीज फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि उनकी इस शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बोर्ड पर लगाए जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। इसी मैच में निकोलस पूरन ने ओमरजई के एक ओवर में 36 रन ठोके थे।

अजमतुल्लाह ओमरजई की शानदार थ्रो पर रन आउट हुए निकोलस पूरन

इस मैच में वेस्टइंडीज के नंबर-3 बल्लेबाज निकोलस पूरन दूसरे ही ओवर में बल्लेबाजी करने आ गए थे। उन्होंने पहले जॉनसन चार्ल्स के साथ अफगानी गेंदबाजों के धागे खोले। दोनों ने पहले 6 ओवर में 92 रन बनाए जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद चार्ल्स तो 43 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, मगर पूरन दूसरे छोर पर टिके रहे।

पूरन ने 53 गेंदों पर 6 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 98 रनों की यह पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान अजमतुल्लाह के एक ओवर से 36 रन भी बटोरे जिसमें तीन छक्के शामिल थे। लेकिन अंत में अजमतुल्लाह ने रनआउट कर अपना बदला पूरा किया। पूरन के इस रन आउट के बाद विंडीज टीम के प्लेयर्स और उनके फैंस भी काफी ज्यादा निराश दिखे।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

बता दें कि अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दोनों ही टीमें पहले ही मौजूदा टूर्नामेंट में सुपर-8 का टिकट हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में आज के मुकाबले का कोई असर नहीं होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अफगनिस्तान के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...