Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: निकोलस पूरन ने अफगानिस्तान के इस गेंदबाज के एक ओवर में ठोके 36 रन, T20 क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा

VIDEO: निकोलस पूरन ने अफगानिस्तान के इस गेंदबाज के एक ओवर में ठोके 36 रन, T20 क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा

Nicholas Pooran (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 18 जून को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच सेंट लूसिया में खेला गया। इसी मैच में अफगानिस्तान के एक गेंदबाज ने एक ओवर में 36 रन लुटा दिए। अब आप सोच रहे होंगे कि, किसी बल्लेबाज ने फिर से छह गेंदों में छक्के लगाए होंगे, जैसा 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने किया था, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में 6 छक्के तो नहीं लगे, फिर भी निकोलस पूरन ने अफगानिस्तान के गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजई के खिलाफ एक ओवर में 36 रन ठोक दिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने 36 रन एक ओवर में लुटाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब इतने रन एक ओवर में बने हैं।

निकोलस पूरन ने चौके-छक्के लगा कर एक ओवर ठोक दिए 36 रन

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का ये फैसला पहले तीन ओवर में सही साबित होता हुआ दिखा, लेकिन चौथे  ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने एक ओवर में 36 रन लुटा दिए। हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने एक ओवर फेंका था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की थी।

ओमरजई ने पारी का चौथा ओवर फेंका, जिसमें तीन छक्के और चार चौके लगे। एक चौका वाइड का था, जबकि एक चौका लेग बाई के तौर पर आया। निकोलस पूरन ने अकेले इस ओवर में 26 रन बनाने का काम किया है। इससे पहले सिर्फ युवराज सिंह ही एक ओवर में 36 रन टी-20 विश्व कप में बना सके हैं। उस वक्त युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

इस ओवर की बात करें तो अजमतुल्लाह ओमरजई की पहली गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद नो बॉल रही, जिस पर पूरन ने चौका जड़ा। अगली गेंद वाइड रही, जिस पर बाई के रूप में चौका चला गया। इस तरह अभी एक गेंद हुई थी और रन 16 बन चुके थे। ओवर की दूसरी गेंद पर ओमरजई ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया, लेकिन ये फ्री हिट थी तो वे बच गए। तीसरी गेंद पर लेग बाई का चौका गया। चौथी गेंद पर पूरन ने चौका जड़ा। अगली दो गेंदों पर निकोलस पूरन ने दो छक्के लगाए। इस तरह ओमरजई के ओवर में कुल 36 रन बने।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...