
Sandeep Lamichhane (Photo Source: Getty Images)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से शिकस्त देकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। नेपाल की टीम मैच तो नहीं जीत पाई, लेकिन स्पिनर गेंदबाज संदीप लामिछाने ने बड़ा इतिहास रच दिया है। संदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वह नेपाल के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी है।
संदीप लामिछाने ने मात्र 54 मैचों में किया है यह कमाल
संदीप लामिछाने ने नेपाल के लिए खेलते हुए मात्र 54 टी20 मैचों में 100 विकेट पूरे किए हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर है। राशिद खान ने 53 टी20 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं लिस्ट में हारिस रऊफ, मार्क अडायर, बिलाल खान और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा भी शामिल है।
Sandeep Lamichhane becomes the first-ever Nepal bowler to pick 1️⃣0️⃣0️⃣ wickets in T20I cricket! pic.twitter.com/zXdUlxX5aw
— CricTracker (@Cricketracker) June 17, 2024
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची-
राशिद खान (अफगानिस्तान)- 53 मैच
संदीप लामिछाने (नेपाल)- 54 मैच
हारिस रऊफ (पाकिस्तान) – 71 मैच
मार्क अडायर (आयरलैंड) – 72 मैच
बिलाल खान (ओमान)- 72 मैच
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) – 76 मैच
बांग्लादेश के खिलाफ संदीप लामिछाने ने डाला कमाल का स्पैल
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में संदीप लामिछाने ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। संदीप ने जाकेर अली (12) और तंजीम हसन साकिब (3) का विकेट लिया था। आपको बता दें संदीप लामिछाने रेप केस में बरी होने के बाद नेपाल के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे।
यूएसए के लिए वीजा न मिल पाने के कारण वह शुरुआती मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। फिर वेस्टइंडीज में खेले गए मैचों में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन आज बांग्लादेश के खिलाफ संदीप ला अपना शानदार खेल दिखाया।
नेपाल टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन दिखा पाने में असफल रही। टीम ने 4 मैचों में 3 हार के साथ ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई है।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

