Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ ‘रिटायर्ड आउट’, खुद की टीम ने ही पीठ में छुरा घोंपा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ रिटायर्ड आउट खुद की टीम ने ही पीठ में छुरा घोंपा

Nikolaas Davin (Pic Source X)

Nikolaas Davin ने रिटायर्ड आउट होकर रचा इतिहास: बारिश से प्रभावित टी20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 रनों से हरा दिया। इस मैच को जीतने के बाद इंग्लैंड के 5 अंक हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टॉटलैंड को हराया और इंग्लैंड की टीम सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर गई।

इंग्लैंड-नामीबिया का मैच बारिश के कारण 10-10 ओवर का हुआ था। इस मैच में नामीबिया के स्टार बल्लेबाज निकोलस डिवाइन ने ‘रिटायर्ड आउट’ होकर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है।

Nikolaas Davin ‘रिटायर्ड आउट’ होने वाले पहले बल्लेबाज बने

10 ओवर में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया को माइकल लिंगेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दूसरी ओर, निकोलस डेविन रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। धीमी बल्लेबाजी करता देख उन्हें उनकी ही टीम ने रिटायर्ड आउट कर दिया। 16 गेंदों में 18 रन बनाकर छठे ओवर में निकोलस डेविन रिटायर हो गए।

उनकी जगह डेविड विजे बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने तेज धुआंधार बल्लेबाजी की। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को ‘रिटायर्ड आउट’ किया गया है।

रिटायर आउट नियम क्या है?

एमसीसी नियम 25.4.3 के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज 25.4.2 (बीमारी, चोट या कोई अन्य अपरिहार्य कारण) किसी अन्य कारण से मैदान छोड़ता है, तो खिलाड़ी केवल तभी बल्लेबाजी करने के लिए लौट सकता है जब विरोधी कप्तान अनुमति देता है।

यदि किसी कारण से कोई बल्लेबाज अपनी पारी फिर से शुरू करने में असमर्थ है, तो बल्लेबाज को ‘रिटायर्ड आउट’ माना जाता है। दूसरी ओर, जब किसी खिलाड़ी को अंपायर द्वारा रिटायर्ड घोषित कर दिया जाता है, तो वह विपक्षी कप्तान की सहमति के बिना बल्लेबाजी करने के लिए लौट सकता है।

अश्विन भी हुए थे ‘रिटायर्ड आउट’ 

आईपीएल 2022 के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना-सामना हुआ था। इस मैच में शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन टीम की खातिर अश्विन 19वें ओवर में 28 रन पर “रिटायर्ड आउट” हो गये। चूंकि उनके पास रियान पराग की तरह आक्रामक हिटिंग की कमी थी, इसलिए अश्विन रिटायर होकर वापस आ गए। जिससे रियान पराग को बल्लेबाजी के लिए आने का मौका मिला।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...