Skip to main content

ताजा खबर

खेलने का मौका मिले या ना मिले, Sanju Samson का फिटनेस पर पूरा फोकस है

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson को एक भी मैच खेलना का अभी तक मौका नहीं मिला है। जिसका कारण है ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन उसके बाद भी संजू निराश नहीं हैं और वो नेट्स में अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। जिसका सबूत उनकी इंस्टा स्टोरी दे रही है।

IPL के बदौलत Sanju Samson का चयन हुआ था

जी हां, IPL 2024 में Sanju Samson ने कमाल का प्रदर्शन किया था, साथ ही वो RR टीम की तरफ से इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने थे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उनको टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन ग्रुप स्टेज में इस खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब देखने होगा की क्या सुपर-8 में संजू खेलते हैं या नहीं।

मौका ना मिलने का गुस्सा Sanju Samson अलग तरीके से निकाल रहे हैं

*Sanju Samson ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेला है अभी तक एक भी मैच।
*इस बीच विकेटकीपर ने फैन्स के साथ एक खास इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है।
*संजू की ये तस्वीर दौड़ लगाने के बाद की है, इस तस्वीर में आ रहा है उनको काफी पसीना।
*इस खिलाड़ी का फिटनेस पर है पूरा फोकस, टीम के साथ नेट्स में भी कर रहे हैं जमकर मेहनत।

एक नजर Sanju Samson की इंस्टा स्टोरी पर

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले इस खिलाड़ी ने शेयर की थी खास तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

श्रीसंत ने दिया संजू का साथ

दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने एक बड़ा बयान दिया है, जो संजू को वर्ल्ड कप में मौका मिलने से जुड़ा है। श्रीसंत के अनुसार शिवम दुबे इस मेगा टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, ऐसे में मध्यक्रम में दुबे की जगह संजू को मौका दिया सकता है। वैसे संजू के अलावा अभी तक युजी चहल, कुलदीप यादव और यशस्वी ने एक भी मैच नहीं खेला है इस बड़े टूर्नामेंट में।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...