Skip to main content

ताजा खबर

IND vs CAN: इन तीन कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह को कनाडा के खिलाफ मैच में देना चाहिए आराम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला आज (15 जून) कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलने वाली है। टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज सुपर-8 में जगह पहले ही पक्की कर ली है। टूर्नामेंट में पेस अटैक का नेतृत्व कर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब तक मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने प्लेयर ऑफ द मैच खिताब भी अपने नाम किया था।

भारत पहले ही सुपर-8 राउंड में पहुंच चुका है, जिसके चलते टीम कुछ प्लेयर्स को कनाडा के खिलाफ मैच में आराम देने का सोच सकती है। जसप्रीत बुमराह 4 महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के अगले राउंड से पहले उन्हें आराम देना सबसे पहले बनता है। आइए आपको तीन कारण बताते हैं जिसके चलते मैनेजमेंट को जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए।

इन 3 कारणों के चलते Jasprit Bumrah को दिया जाना चाहिए आराम-

1. टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा लेने के लिए मिलना चाहिए बुमराह को आराम

IND vs CAN: इन तीन कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह को कनाडा के खिलाफ मैच में देना चाहिए आराम
Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती तीन मैचों में टीम इंडिया एक ही प्लेइंग 11 के साथ खेलते हुई नजर आई है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह। वहीं रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के रूप में थे। वेस्टइंडीज लेग में स्पिनर बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं, टीम के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी है, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। ऐसे में बुमराह को आराम देकर इन दोनों में से किसी एक को मौका देना टीम के लिए फायदेमंद रहने वाला है।

2. Jasprit Bumrah के वर्कलोड को मैनेज करना है जरूरी

IND vs CAN: इन तीन कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह को कनाडा के खिलाफ मैच में देना चाहिए आराम 

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल लंबे चोट के बाद एशिया कप से टीम इंडिया में वापसी की थी। तब से ही वह लगातार टूर्नामेंट्स, द्विपक्षीय सीरीज और आईपीएल खेलते हुए नजर आए हैं। जिसके चलते तेज गेंदबाज के वर्कलोड को मैनेज करना बहुत जरूरी है। बुमराह का 4 ओवर हर मैच में कितना कीमती है, यह बात हर कोई जानता है। इसके चलते मैनेजमेंट को कनाडा के खिलाफ मैच में बुमराह को रेस्ट देना चाहिए।

3. कनाडा के खिलाफ मैच में बुमराह के पास कुछ नया साबित करने के लिए कुछ नहीं है

IND vs CAN: इन तीन कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह को कनाडा के खिलाफ मैच में देना चाहिए आराम

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह की काबिलियत क्या है, इससे हर कोई वाकिफ है। लेंथ में बदलाव, वैरिएशन और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी उन्हें खास बनाती है। कनाडा के खिलाफ मैच में बुमराह के पास कुछ नया साबित करने के लिए कुछ नहीं है। जबकि उनकी मौजूदगी से उलटा कनाडा के बल्लेबाज और ज्यादा दबाव में आ जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...