Skip to main content

ताजा खबर

बीच टी-20 वर्ल्ड कप में इन दो प्लेयर्स ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला!

Team India (Pic Source-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच टीम इंडिया के खेमे से एक बड़ी खबर समने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और आवेश खान बीच टूर्नामेंट में टीम का साथ छोड़कर भारत लौटेंगे। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ सुपर-8 के मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज ट्रैवल नहीं करेंगे।

टीम इंडिया ने जारी टी-20 वर्ल्ड में अभी तक तीन मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले हैं। इस दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 15 खिलाड़ियों वाले भारतीय टीम के साथ खूब ट्रेनिंग की थी। टीम इंडिया अब लीग स्टेज के अपने चौथे और आखिरी कनाडा के खिलाफ मुकाबले के लिए फ्लोरिडा रवाना हो गई है। शुभमन गिल और आवेश खान ने भी इस दौरान भारतीय टीम के साथ यात्रा की, मगर वह सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे।

बीच वर्ल्ड कप में भारत लौटेंगे शुभमन गिल और आवेश खान

बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में शुभमन गिल और आवेश खान के अलावा रिंकू सिंह और खलील अहमद को भी चुना गया था। गिल और आवेश के अलावा अन्य दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे और वो दोनों सुपर-8 के लिए टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के लिए ट्रैवल करेंगे।

न्यूज 18 को एक BCCI के विश्वसनीय सूत्र ने बताया, “यह भारतीय टीम मैनेजमेंट का फैसला है। मूल योजना के अनुसार, गिल और आवेश दोनों को पूरे टूर्नामेंट के लिए यात्रा करनी थी, लेकिन मैनेजमेन्ट ने अब उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है।”

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल खलील, आवेश और रिंकू जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच के दौरान स्टैंड से टीम को सपोर्ट करते नजर आए थे, लेकिन गिल इस मैच में अनुपस्थित रहे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने उस मैच के लिए स्टेडियम में जाने से मना कर दिया और होटल में ही रहने का फैसला किया था। भारत 12 जून को यूएसए पर जीत के साथ मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण में पहुंच गया है। वे अपना पहला सुपर 8 मैच 20 जून को खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...