
Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक गेंद, बल्ले पर ज्यादा हावी दिखी है। आईपीएल 2024 में हमने देखा था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाज पर हावी थे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट टोटल (287) बनाया था। वहीं पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 262 रन का पीछा किया था। आईपीएल 2024 के विस्फोटक सीजन के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मंजरेकर जारी टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले के बीच बैलेंस से काफी ज्यादा खुश है।
संजय मांजरेकर ने अपने कॉलम में लिखी ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स के एक कॉल में क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने लिखा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच काफी आकर्षक लग रहे हैं, क्योंकि बल्लेबाज आसानी से हावी नहीं हो पाए हैं, जैसा कि आईपीएल 2024 में था।
संजय मांजरेकर ने लिखा, ‘विचित्र रूप से, छिटपुट रूप से ही सही, मैंने यहां टी20 बल्लेबाजी में उत्कृष्टता देखी है। दुनिया भर के सभी टी20 बल्लेबाज जो कुछ खास परिस्थितियों पर भरोसा करते थे – सपाट पिचें जो उन्हें गेंद को पिच करने के बाद अपनी लाइन बदलने की चिंता किए बिना लाइन के पार हिट करने की इजाजत देती थी। यह इस तरह की पिचें हैं, जिस तरह की हम इस विश्व कप में देख रहे हैं, जो सामान्य को फिल्टर कर रही हैं।’
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क और कैरेबियाई पिचों पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है। कैरेबियाई आईलैंड्स की पिचें लो और स्लो है, वहीं टेक्सास में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम बहुत अच्छा मिल रहा है।
वहीं न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाज पूरी तरह से बल्लेबाज पर हावी हुए हैं। आपको बता दें न्यूयॉर्क में होने वाले सारे मैच अब खत्म हो चुके हैं। टूर्नामेंट अब फ्लोरिडा में खेला जाएगा और फिर आगे के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।
“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller
12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, Dhananjaya De Silva को मिली कप्तानी

