Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड की हार पर पाकिस्तानी पत्रकार ने कसा तंज तो पूर्व कीवी खिलाड़ी ने बुरी तरह धो डाला

New Zealand Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड ने अभी तक काफी खराब प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हारने के बाद कीवी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। न्यूजीलैंड की इस हार के बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने आईपीएल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और कीवी टीम पर तंज कसा है। अब इस पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मिचेल मैक्लेनेघन ने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया है।

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। हालांकि, भारत में आयोजित आईपीएल में खेलने की वजह से कई कीवी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसमें केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

इसके बावजूद न्यूजीलैंड की युवा टीम ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी और सीरीज जीतने नहीं दिया था। अब चूंकि जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, तो पाकिस्तान पत्रकार ने केन विलियमसन की टीम पर सवाल उठाए हैं।

मिचेल मैक्लेनेघन ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब

पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ऐसा तब होता है जब आप राष्ट्रीय कर्तव्य से अधिक पैसे को प्राथमिकता देते हैं, न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान दौरे पर विश्व कप 2024 के लिए खुद को तैयार करने का शानदार मौका था लेकिन उनके मुख्य खिलाड़ियों ने आईपीएल को चुना और अब वे विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मिचेल मैक्लेनेघन ने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जवाब में लिखा, बहुत ही खराब बयान, पाकिस्तान तो हमारी सी टीम से हार गई थी। उसके बाद आयरलैंड और यूएसए से भी हार गए।

Very poor take.

You lost games to our C side, Ireland and the USA https://t.co/jfHQl2b0Xa

— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) June 13, 2024

 

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...