Skip to main content

ताजा खबर

‘बाबर आजम जाली किंग है’: अहमद शहजाद ने लाइव शो के दौरान पाकिस्तानी कप्तान को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Ahmed Shahzad and Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और अनुभवी सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के बीच पिछले कुछ समय से चीज़ें सही नहीं चल रही है। दरअसल अहमद शहजाद इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि बाबर आजम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यही नहीं इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अहमद शहजाद इस बात से भी काफी निराश थे कि आखिर क्यों शाहीन शाह अफरीदी को हटाकर बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। हाल ही में जियो न्यूज उर्दू के एक शो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और अहमद शहजाद के बीच के आंकड़ों के बारे में बात हुई। इन्हीं आंकड़ों को लेकर इस शो में अहमद शहजाद ने एक बार फिर से बाबर आजम की जमकर आलोचना की।

इस शो में यह दिखाया गया कि बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए टी20 टूर्नामेंट में 22 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.85 के औसत और 112.06 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए। वहीं अहमद शहजाद के नाम 9 मुकाबलों में 31.25 के औसत और 126.90 के स्ट्राइक रेट से 250 रन है। जब उनके स्ट्राइक रेट को लेकर इस शो के होश में अहमद शहजाद से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, ‘यह आंकड़े बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि जब मैं टी20 क्रिकेट खेल रहा था 8 साल पहले तो उसे समय इसकी शुरुआत ही हुई थी और हमें इस फॉर्मेट के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था।

जिस समय हम खेल रहे थे उस समय हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं थे क्योंकि कोच हमसे आकर कहते थे कि अगर आपने दो मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो तीसरा आपका अंतिम मुकाबला होगा। यही नहीं उनका यह भी कहना होता था कि जो लड़के बेंच पर बैठे हुए हैं उनकी नीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से हमें मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ रहा है। आप आधुनिक युग का क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों में काफी बदलाव है। हम लोगों को जहां तीन लाख मिलता था वहीं आपको 50 लाख रुपए मिल रहा है। क्रिकेट काफी बदली है और अपने अपने आप को काफी बेहतर किया है।’

आपके पास वो सभी ताकत है जो कप्तान के पास होनी चाहिए: अहमद शहजाद

अहमद शहजाद ने आगे कहा कि, ‘इसका जवाब कप्तान को ही देना चाहिए कि आखिर हम लोग क्यों पीछे रह गए हैं। एक कप्तान के पास सभी तरीके की ताकत होती है। बाबर आजम को इतने मौके मिले लेकिन उन्होंने हमें एक भी आईसीसी इवेंट नहीं जिताया। उन्होंने जिन भी खिलाड़ियों को मांगा वो सब उनको मिले लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं निकला। हम लोगों के समय में दो सीरीज के बाद हमसे हमारे आंकड़े मांगे जाते थे। बाबर आजम को बोर्ड ने खुलेआम सपोर्ट किया है और ऐसा मैंने पहले कभी किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं देखा है।

“بابر کا کبھی احتساب نہیں کیا گیا”
“آپ جعلی کنگ ہیں، آپ کے اسٹیٹس مجھ سےبھی گھٹیا ہیں”
بابراعظم سے موازنہ کرنے پر احمد شہزاد جذباتی ہوگئے pic.twitter.com/fUdrbjzZXU

— Geo News Urdu (@geonews_urdu) June 13, 2024

हालांकि सब सकारात्मक बातों के बाद भी बाबर आजम रिजल्ट नहीं दे पाए। उनके पसंदीदा खिलाड़ी टीम में खेलते हैं और घरेलू खिलाड़ियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। यही वजह है कि हमारे देश के घरेलू खिलाड़ी अब पाकिस्तान छोड़कर बाहर जा रहे हैं। मैं अपनी बात करूं तो यह मेरे 8 साल पुराने आंकड़े हैं और मैं इसको और भी बेहतर कर सकता था लेकिन मुझे मौका ही नहीं दिया गया। बाबर आजम तो अभी खेल रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट 112 है। पावरप्ले में उन्होंने एक भी छक्का नहीं मारा है।

यह मजाक हो रहा है क्या? आपके आंकड़े तो मेरे से भी नीचे हैं। आप जाली किंग है। हम खेलते हैं पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट जिताने के लिए लेकिन बाबर आजम ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया है। अब बाबर आजम को एक काम करना चाहिए। उन्हें सभी लोगों को यह बताना चाहिए कि मुझे 5 साल मौका मिला था लेकिन मैं उसे भुना नहीं पाया। यह मेरी गलती है।’

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...