Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श पर 2 मैचों का बैन, फिक्सिंग से जुड़ा है मामला?

Mitchell Marsh (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक ही ग्रुप में मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया जहां सुपर 8 मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुकी है वहीं, इंग्लैंड के गले पर अभी भी तलवार लटकी है। इंग्लैंड को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के जीत पर निर्भर होना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं चाहते की इंग्लैंड किसी भी हालत में क्वालीफाई करे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने बयान दिया है कि, अगर इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर करना है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपना अगला मैच हार जाए।

गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें एक दूसरे को अपने दुश्मन के तौर पर देखती है। इस समय ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है और वह नहीं चाहेंगे की टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सामना उनसे आगे हो, क्योंकि इंग्लिश टीम उनके लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन जीत दर्ज करके पहले ही सुपर 8 में अपनी जीत पक्की कर ली है। स्कॉटलैंड के फिलहाल पांच अंक हैं जबकि इंग्लैंड के नाम एक अंक है, और ओमान और नामीबिया के खिलाफ उनके दो मैच खेले जाने वाले हैं। यदि जोस बटलर की टीम उपरोक्त मैच जीतती है और स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो इससे नेट रन रेट अहम हो जाएगा क्योंकि वे दोनों पांच अंकों के स्तर पर होंगे।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच हारकर उन्हें सुपर 8 में क्वालीफाई करने और इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बाहर करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

इस मामले में टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बयान मे विवाद पैदा कर दिया है।

जोश हेजलवुड का मानना है की इंग्लैंड सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि सभी सुपर 8 टीमों के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच हार जाना चाहिए। आइए पढ़ें हेजलवुड ने क्या कहा-

“इस टूर्नामेंट के सुपर 8 मैचों में कभी भी कोई टीम उनके सामने आ सकती है। इंग्लैंड ऐसी टीम है जिनके सामने अच्छी-अच्छी टीमें भी स्ट्रगल करती हैं। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से निकालना ही चाहिए, क्योंकि बात यहां सभी टीम की है सिर्फ हमारी नहीं।”

मिचेल मार्श पर सीधे लगेगा बैन 

अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के फ़ेवर में मैच खेलता है और अगर मिचेल मार्श ऐसा करते हैं तो उन्हें बैन का सामना करना पड़ सकता है। मार्श को अपने तीन सुपर आठ मुकाबलों में से दो मैच के लिए बैन किया जाएगा। यदि हेरफेर (Manipulation) होता है तो मार्श पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.11 के तहत आरोप लगाया जा सकता है, जैसे कि जब कोई टीम जानबूझकर आईसीसी इवेंट में पूल मैच हार जाती है ताकि उस आईसीसी इवेंट में अन्य टीमों की स्थिति प्रभावित हो।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...