Skip to main content

ताजा खबर

“यह अभी तक S**t या bust नहीं है….”- ओमान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले Jos Buttler का बड़ा बयान

Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड का सफर अब तक बिल्कुल भी अच्छा नही रहा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था। वहीं दूसरे मैच में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड दो मैचों में एक हार और एक अंक के साथ ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम इस वक्त टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी है।

इंग्लिश टीम अगला मुकाबला 14 जून को ओमान के खिलाफ खेलेगी, सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को आगामी मैचों में ओमान और नामिबिया को हर हाल में बड़े मार्जिन से हराना होगा। इस बीच एंटीगुआ में ओमान के खिलाफ मैच से पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने बड़ा बयान दिया है।

बिल्कुल साफ है कि हमें क्या करने की जरूरत है- Jos Buttler

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) का कहना है कि टीम को पता है कि क्या और कैसे करने की जरूरत है। और इसे हासिल करने के लिए टीम कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। जोस बटलर ने ओमान के खिलाफ मैच से पहले ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह अभी तक S**t या bust है। यह बिल्कुल साफ है कि हमें क्या करने की जरूरत है और हमें कैसे खेलना है।’

‘सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, हमें आगे बढ़ने के लिए कोई भी मौका पाने के लिए ओमान के खिलाफ गेम जीतना होगा। इसलिए हमें हर हाल में गेम जीतने की कोशिश करनी होगी और अपने रन रेट को बेहतर बनाना होगा।’

जोस बटलर (Jos Buttler) ने आगे कहा, ‘यही वह स्थिति है जिसमें हम खुद को पाते हैं, इसलिए हमें इसके बारे में जागरूक रहना होगा। यदि हम पहले वह करने की कोशिश करते हैं और गेम जीतने और हारने के बारे में भूल जाते हैं, तो फिर आपके पास कोई मौका नहीं रहेगा। मैं आखिरी मैच में जाने के लिए किसी प्रकार का मौका चाहता हूं और जानता हूं कि हमें वास्तव में क्या करने की आवश्यकता है।’ 

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...