Skip to main content

ताजा खबर

IND vs USA: 3 भारतीय मूल के USA खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यूएसए का सामना भारत से होगा। अमेरिका की टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज कर और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी को वे चुनौती देने के लिए तैयार है। अमेरिकी टीम में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत भारत से की और बाद में अमेरिका के लिए खेलना शुरू किया।

इस आर्टिकल में हम ऐसे तीन भारतीय मूल के खिलाड़ियों की चर्चा कर रहे हैं, जो आज के मुकाबले में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

हरमीत सिंह (Harmeet Singh)

IND vs USA: 3 भारतीय मूल के USA खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

Harmeet Singh

हरमीत सिंह 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अब वह यूएसए टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हरमीत के पास पारी के दौरान किसी भी फेज में बॉलिंग करने की काबिलियत है। वह पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा वह विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 8 टी-20I मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 202 का है।

मोनांक पटेल (Monank Patel)

IND vs USA: 3 भारतीय मूल के USA खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

Monank Patel (Pic Source-X)

यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का जन्म गुजरात, भारत में हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की, यह दर्शाता है कि वह भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी से भी प्रभावित किया है। पाकिस्तान को उनके गेंदबाजों ने 20 ओवर में 159-7 पर रोक दिया था। उन्होंने अपने गेंदबाजों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया था। इसके बाद महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम की जीत के सूत्रधार बने थे।

सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar)

IND vs USA: 3 भारतीय मूल के USA खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

Saurabh Netravalkar (Photo Source: Getty Images)

मुंबई के सौरभ नेत्रवलकर ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर के स्पैल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जब मैच सुपर ओवर में पहुंचा तो यूएसए के इस गेंदबाज ने धर्यशीलता का परिचय दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और सटीक लाइन लेथ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। रोहित शर्मा बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने असहज नजर आते हैं और इसका फायदा सौरभ को मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

16 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भारत की 5वें टी20आई टीम में अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है भुवनेश्वर कुमार की भारत की...

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...