Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ उस विकेट पर स्कोर का बचाव करना अभूतपूर्व था, जो बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया: पारस महाम्ब्रे

पाकिस्तान के खिलाफ उस विकेट पर स्कोर का बचाव करना अभूतपूर्व था, जो बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया: पारस महाम्ब्रे

Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। तो वहीं अब इस मैच में भारतीय गेंदबाजों द्वारा की गई गेंदबाजी की बाॅलिंग कोच पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

महाम्ब्रे का कहना है कि उस विकेट पर स्कोर का बचाव करना अभूतपूर्व था, जो बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया था। गौरलतब है कि उस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का टारेगट पाकिस्तान के सामने रखा था।

लेकिन पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 113 रन ही बना पाई, और एक लो स्कोरिंग मैच में उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 59 गेंदें डाॅट फेंकी थी और जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए थे।

Paras Mhambrey ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बाॅलिंग कोच पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) ने क्रिकबज के हवाले से कहा- मैंने इस मैच में खेल को लेकर सोचा था कि यह बहुत दबाव वाला मैच होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की वजह से जाहिर तौर पर यह और ज्यादा दबाव वाला होगा। आप कुछ भी कहें, लेकिन यह कभी भी नाॅर्मल गेम नहीं होगा।

महाम्ब्रे ने आगे कहा- जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आप ऐसी स्थिति की उम्मीद करते हैं जहां हम अधिक रन बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हों। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है, तो आप जानते हैं कि कम स्कोर का बचाव करने और मैच जीतने का एकमात्र रास्ता यही है कि अपनी गेंदबाजी में बेस्ट करो। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ उस विकेट पर स्कोर का बचाव करना अभूतपूर्व था, जो बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...