Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: ऑस्ट्रेलियाई कोच ने की बड़ी पुष्टि, अब स्टार्क और हेजलवुड के साथ मिचेल मार्श भी गेंदबाजी करते हुए आएंगे नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: ऑस्ट्रेलियाई कोच ने की बड़ी पुष्टि, अब स्टार्क और हेजलवुड के साथ मिचेल मार्श भी गेंदबाजी करते हुए आएंगे नजर

Mitchell Starc & Mitchell Marsh ((Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को उम्मीद है कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगामी मुकाबलों में मिचेल मार्श को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया अब अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 जून को खेलना है।

मिचेल मार्श की बात की जाए तो उन्हें काफी समय से गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द मिचेल मार्श को गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा। नामीबिया के खिलाफ यह होना थोड़ा मुश्किल है लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ हम टीम के कप्तान को ऐसा करते हुए देख सकते हैं।

फिलहाल हमारी पूरी निगाहें नामीबिया के खिलाफ आगामी मैच पर है। नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर हम सुपर 8 में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।’

नामीबिया के खिलाफ जीतने पर हमारा पूरा फोकस है: एंड्रयू मैकडोनाल्ड

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने आगे कहा कि, ‘अगर हमें सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो नेट रन रेट को बेहतर करने की बेहद जरूरत है। अगर हम ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो यह टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू हो जाएगा और काफी रोमांचक भी हो जाएगा। फिलहाल हमारी टीम की निगाहें नामीबिया के खिलाफ मैच पर है।

सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। काफी अच्छी बात है कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपने आप को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया हुआ है। इससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बड़ा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि हम ग्रुप स्टेज के बचें हुए दोनों मैच को अपने नाम जरुर करेंगे।’

नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 15 जून को सेंट लूसिया के डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...