Skip to main content

ताजा खबर

‘इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें, टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं’ श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले नेपाली कप्तान ने दिया बड़ा बयान

इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले नेपाली कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Rohit Paudel (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान और युवा क्रिकेटर रोहित पुडेल (Rohit Paudel) ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जारी टूर्नामेंट में नेपाल को अपने अगले मैच में 12 जून को श्रीलंका का सामना करना है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लाउडरहिल फ्लोरीडा में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले रोहित पुडेल द्वारा दिए बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। रोहित का कहना है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें, टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं।

रोहित पुडेल (Rohit Paudel) ने दिया बड़ा

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ नेपाल के मैच से पहले रोहित पुडेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफों के हवाले से कहा- अगर आप इस वर्ल्ड कप में देखेंगे तो पाएंगे कि एसोसिएट टीम टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही है। इसलिए, यह खेल हम सभी के लिए प्रेरणा है, खासकर आने वाले मैचों के लिए।

इसलिए एक टीम के रूप में, हमारा मानना ​​है कि हम कल जीतेंगे और जिस तरह से हम पिछले कुछ महीनों से तैयारी कर रहे हैं और जिस तरह से हम पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि यह विश्वास हमेशा है टीम में मौजूद है। हम कल के खेल का इंतजार कर रहे हैं। हम कल (12 जून) जाकर दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं।

दूसरी ओर, नेपाल क्रिकेट टीम के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो नेपाल ने भी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है। तो वहीं नीदरलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। देखने लायक बात होगी कि वह अपने आगामी मैच में श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...