Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया की जीत देख श्रेयस अय्यर में भरा जोश, वापसी के लिए शुरू की कड़ी तैयारी

Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 2 मैच जीत गई है, ऐसे में हर कोई अब टीम को खिताब जीतते हुए देखना चाहता है। दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले श्रेयस अय्यर और ईशान किशन, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में दोनों भविष्य में जल्द से जल्द टीम में वापसी करना चाहते हैं, जिसे लेकर अय्यर ने तो तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

ईशान किशन ने दी टीम इंडिया को बधाई

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों ही ना तो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं और ना ही BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का। लेकिन उसके बाद भी ईशान तो टीम इंडिया को मेगा टूर्नामेंट के लिए सपोर्ट कर रहे हैं, जहां पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद ईशान ने भारतीय टीम के लिए इंस्टा स्टोरी लगाई थी। लेकिन अय्यर ने रोहित की टीम को किसी भी तरह  से सोशल मीडिया पर कोई बधाई नहीं दी है।

श्रेयस अय्यर में जोश भर गया है टीम इंडिया की जीत देख

*श्रेयस अय्यर ने फैन्स के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया शेयर।
*अय्यर का इंस्टा स्टोरी वाला वीडियो दौड़ लगाने के बाद का लग रहा है ।
*जहां अय्यर ने पहले ट्रैक दिखाया, उसके बाद अय्यर ने खुद का चेहरा दिखाया।
*टीम इंडिया में वपासी करने के लिए फिटनेस पर काफी काम कर रहा है ये खिलाड़ी।

एक नजर श्रेयस अय्यर की इंस्टा स्टोरी पर

Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)

ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए ये इंस्टा स्टोरी लगाई है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में दम दिखाना होगा

इस समय टीम इंडिया में जगह बनाना काफी मुश्किल काम है, ऐसे में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। उसके बाद शायद दोनों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, वैसे ईशान किशन के लिए वापसी की डगर काफी मुश्किल हो गई है। जिसका कारण है ऋषभ पंत, जहां पंत ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज दमदार वापसी की है और टीम के पास संजू के अलावा ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी हैं। जिसे देखते हुए ईशान को बेहद दमदार प्रदर्शन करना होगा इस बार घरेलू क्रिकेट में।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...