Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: अंपायरों से बहस करना Matthew Wade को पड़ा भारी, ICC ने उठाया बड़ा कदम

Matthew Wade (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 17वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार (8 जून) को बारबाडोस में खेला गया था। कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की थी। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को आईसीसी ने फटकार लगाई है। दरअसल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान अंपायरों से बहस कर नियमों का उल्लंघन किया था। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में Matthew Wade ने तोड़ा आईसीसी का यह नियम

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 18वां ओवर आदिल रशीद ने डाला था। मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने इस ओवर के दौरान एक गेंद को वापस गेंदबाज की तरफ खेला था। वेड को लगा था अंपायर द्वारा इसे डेड बॉल करार दिया जाएगा। लेकिन जब अंपायर ने अपना फैसला सुनाया, तो वेड मैदान में बहस करने लगे थे।

मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों  (Players and Player Support Personnel) के लिए आईसीसी आचार संहिता के ऑर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया है। जो इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है।

नियम का उल्लंघन करने के बाद मैथ्यू वेड को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है, क्योंकि यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है। मैथ्यू वेड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, और कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

इन टीमों के साथ है ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का अगला मैच

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना पाई थी। एडम जम्पा ने 4 ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया अगला मुकाबला 12 जून को नामिबिया के खिलाफ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेलेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम अगला मैच 14 जून को ओमान के खिलाफ एंटीगुआ में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...