
Arshdeep Singh & his Father (Photo Source: Getty Images/X)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाक के खिलाफ टीम इंडिया का दबदबा अब भी जारी है। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह भी रहे। जिन्होंने आखिरी ओवर में 18 रन डिफेंड कर न्यूयॉर्क में भारत को यादगार जीत दिलाई।
अर्शदीप सिंह का पूरा परिवार पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया और अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा था। मैच से पहले स्टेडियम के बाहर अर्शदीप सिंह के पिता ने एक इंटरव्यू दिया, जो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
अर्शदीप सिंह के पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें अर्शदीप सिंह के पिता पहले एक-एक कर पूरे परिवार का इंट्रोडक्शन देते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद अर्शदीप के पिता से पूछा गया कि, ‘मैच को लेकर दिल धड़क रहा है, आप नॉर्मल फैन की तरह मैच देख रहे या फिर अर्शदीप के पिता की तरह?’
जिसका जवाब देते हुए अर्शदीप के पिता ने कहा, ‘दोनों हो जाता है थोड़ा 10-15 पर्सेंट इधर-उधर, लेकिन इंडिया पहले हैं बेटा बाद में हैं’। जिसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि अर्शदीप सिंह की मम्मी थोड़ा धबरा जाती है, और वो फिर भगवान से प्रार्थना करने लग जाती है। वीडियो के अंत में अर्शदीप सिंह की पूरी फैमिली फिर जोर-जोर से इंडिया को चियर करते हुए नजर आती है।
यहां देखें अर्शदीप सिंह के परिवार का वो वीडियो-
A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)
पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल में चटकाया एक विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्पैल में 31 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। टीम इंडिया अब अगला मैच 12 जून को अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क में ही खेलेगी। इस मैच को अपने नाम कर टीम सुपर-8 में जगह पक्की करना चाहेगी।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

