Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: बाकी टीमें हो जाए सतर्क, आगामी मुकाबलों के लिए नेपाल से जुड़ने जा रहे संदीप लामिछाने

Sandeep Lamichhane (Pic Source-X)

नेपाल क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। बेहतरीन स्पिनर संदीप लामिछाने इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नेपाल के बचे हुए मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ने जा रहे हैं। इससे पहले कई बार उनका US वीजा रिजेक्ट हो गया था।

नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले संदीप लामिछाने को अपनी टीम में शामिल करने की योजना बनाई थी। हालांकि बेहतरीन स्पिनर को US वीजा मिलने में काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब शानदार स्पिनर बहुत जल्द अपनी टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की।

संदीप लामिछाने ने लिखा कि, ‘नमस्ते, हेलो वेस्टइंडीज की ओर से। सबसे पहले मैं नेपाल की सरकार को शुक्रिया कहना चाहूंगा, विदेशी मंत्री, खेल मंत्री, राष्ट्रीय खेल काउंसिल और नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन को भी मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा जिनकी मदद की वजह से मुझे US वीजा मिला। नेपाल को अभी वेस्टइंडीज में दो मैच और खेलने हैं और मैं इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने के अपने सपने को पूरा करना चाहता हूं। साथ ही ऐसे कई क्रिकेट प्रेमी है जो मुझे इस बेहतरीन टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहते हैं।’

यह रहा संदीप लामिछाने का इंस्टाग्राम पोस्ट:

नेपाल को अब अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है

नेपाल को अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अभी तक सिर्फ एक मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। नेपाल और श्रीलंका के बीच 11 जून को बेहतरीन मैच खेला जाएगा।

श्रीलंका की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर श्रीलंका को सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें नेपाल के खिलाफ मैच जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। हालांकि संदीप लामिछाने के नेपाल टीम में जुड़ने से अब वो और भी मजबूत हो गई है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...